बिहार

बिहार के बक्सर जेल से पांच सजायाफ्ता कैदी फरार

सारे सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बिहार के बक्सर सेंट्रल जेल से पांच सजायाफ्ता कैदी फरार हो गया। जेल से पांच फरार कैदियों में से चार आजीवन कारावास जबकि एक को उम्र कैद की सजा काट रहा था। घटना की सूचना पाते ही बक्सर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से पूरे जिले के अलावा आसापास के जिलों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। बक्सर जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

बक्सर जिला प्रशासन ने पूरे जिले की नाकेबंदी तो कर दी है, साथ ही जेल जाकर मामले की जांच में जुटी है। देर रात से फरार कैदियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है लेकिन अभी तक फरार कैदियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार बकस्र जेल के मेडिकल वार्ड से ये सभी पांच सजायाफ्ता कैदी फरार हो गया। भागने वाले सभी पांच कैदियों ने भागने के लिए एक रणनीति बनायी और अपने आपको को बीमार बतार जेल के मेडिकल वार्ड में शिफ्ट हो गया। इन कैदियों से जेल के मेडिकल वार्ड से भागने के लिए शौचालय के खिड़की तोड़कर चादर और छड़ का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!