मुंबई के गोरेगांव में हेलीकॉप्टर क्रैश, 1 की मौत, 3 की हालात गंभीर
मुंबई के गोरेगांव में एक हैलिकॉप्टर क्रैश होने से 1 की मौत हो गई है, जबिक कई 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में हैलिकॉप्टर के चालक समेत दो महिलाएं शामिल हैं। दमकल की गाड़िया और पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं।
यह हादसा गोरेगांव के आरे कॉलोनी में हुआ है। जहां अमन एविएशन का हैलिकॉप्टर इस कॉलोनी के ऊपर से गुजरते वक्त क्रैश हो गया। इसमें 4 लोग सवार थे। जिनमें से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबिक तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक 1992 में बना ‘रॉबिंसन R44’ हेलिकॉप्टर पहले पवन हंस के पास था। अब इसका इस्तेमाल घूमने के लिए होता है।