सीवान

सिवान में वर्षो से काम कर रहे अनौपचारिक शिक्षा के कर्मियों का उपबोधन शुरू, वेतनमान पर होगा समायोजन

सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकार ने आज से अनौपचारिक शिक्षा के कर्मियों का उपबोधन शुरू कर दिया है |

जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के सभागार में वर्षो से अनौपचारिक शिक्षा का काम कर रहे कर्मियों का चतुर्थवर्गीय पद के वेतनमान पर समायोजन का काम शुरू हो गया है | इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया की कुल 506 लोगो का समायोजन करना है | वही समायोजन के लिए पहुचे कर्मियों को कहा की आप जो भी कागजात उपबोधन के लिए टेबल पर दे रहे है आपके वो कागजात मूल होने चाहिए न की मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति | उपबोधन में मूल प्रमाण पत्र में गड़बड़ी होने पर दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी | कर्मियों के उपबोधन के लिए दो टेबल लगाये गए है | साथ ही अनिषा सिंह जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया की उपबोधन के दौरान बिभागीय पदाधिकारियों की पूरी पारदर्शिता पर नजर राखी जाय |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!