विदेश

भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 25 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

इंडोनेशिया के सुमात्रा आइसलैंड का आचे प्रांत आज जबर्दस्त भूकंप से दहल गया। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह से कई इमारतें धराशायी हो गईं,जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित हुए पीडी जया के उप जिला प्रमुख सैद मुलयादी ने बताया कि, ‘अस्पताल से प्राप्त आंकड़े के अनुसार अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मारे गए लोगों में कुछ बच्चे भी हैं।’  स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूकंप तड़के आया और उस समय मुस्लिम बहुल इस इलाके में कुछ लोग नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहे थे। मुलयादी ने बताया कि मृतकों में सात बच्चे हैं। बड़ी संख्या में घायल लोग स्थानीय अस्पताल पहुंच रहे हैं। मस्जिदें, मकान एवं दुकानें भूकंप में ढह गईं। भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित हुए इलाकों की तस्वीरों में बहुत नुकसान हुआ दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि असेह प्रांत में वर्ष 2004 में भी 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके कारण आई सुनामी में इलाका तबाह हो गया था। उस दौरान इंडोनेशिया में आए भूकंप और सुनामी में 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे, और हिंद महासागर के आसपास के अन्य देशों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!