उत्तर प्रदेशदेश

दो लड़कियां दुल्हन के रूम में घुसी और फिर फेंक दिया दुल्हन पर तेजाब

यहां दो लड़कियां पहले तो एक दुल्हन के मेकअप रूम में घुसी और फिर किसी की परवाह न कर रूम के भीतर बैठी दुल्हन पर न केवल तेजाब फेंक दिया बल्कि हंसते हुये आराम से बाहर भी निकल गई। तेजाब दुल्हन के चेहरे पर फेंका गया था। गंभीर हालत में दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पुलिस अब तेजाब फेंकने वाली लड़कियों को तलाश रही है।

पुलिस ने बताया कि बरेली कैंट के युगवीणा पुस्तकालय परिसर में विवाह समारोह चल रहा था तभी दो लड़कियों ने मौका देखकर दुल्हन के मेकअप रूम में प्रवेश किया और फिर आराम से दुल्हन के चेहरे तथा हाथ-पैरों पर तेजाब उछालकर रफुचक्कर हो गई। घटना का पता परिजनों को उस वक्त लगा जब वे दुल्हन को लेने मेकअप रूम में पहुंचे थे।

गंभीर हालत में दुल्हन अस्पताल में इलाज करा रही है वहीं पुलिस ने भी दुल्हन से मामले में पूछताछ की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वह हर एंगल पर मामले की खोजबीन करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!