गोपालगंज

विधायक ने कहा कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश नही

गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय परिषर में मंगलवार के दिन रवि महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्धाटन हथुआ विधायक रामसेवख सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक रामसेवक सिंह ने मंच संबोधित के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यकान्त प्रसाद सहित शिक्षा विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश नही किया जायेगा। जो अधिकारी अपने कार्यो के प्रति संबोधन सील नही रहेंगे उनपर सरकार निश्चित रूप से कारवाही करेगी, वही विगत वर्ष के रवि के सब्सिडी तथा डीजल अनुदान की राशि किसानों के बैंक खातों में नही भेजने पर नाराजगी जताते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्यकान्त प्रसाद को फटकार लगाया और कहा कि कुछ ही दिनों के अंदर किसानों के खाते में राशि नही डाली तो अधिकारी बख्शे नही जाएंगे। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक राजेंद्र प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक रतिकांत श्रीवास्तव, कृषि पदाधिकारी गोपालगंज सुनील तिवारी, कृषि मिट्टी जाँच पदाधिकारी नित्यानंद पांडेय कृषि समन्वय फुलवरिया ओमप्रकाश यादव ने किसानों को उन्नत खेती करने के बारे में बताया। मौके पर प्रखंड प्रमुख तब्बसुम आरा, मुखिया अनवर हुसेन, राजद नेता उपेंद्र यादव, अलताफ हुसेन, हरेराम सिंह, मो मासूम अली, विनोद सिंह, रजनीश सिंह आदि सैकड़ो किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!