गोपालगंज डीएम व प्रधान सचिव ने किया प्रेस वार्ता
गोपालगंज में बीते दिन शाम 5 बजे सूचना एवं जनसंपर्क के प्रधान सचिव ब्रजेश मलोहोत्र व गोपालगंज डीएम राहुल कुमार ने एक प्रेस वार्ता की।
प्रधान सचिव ने बताया कि अफवाहे फ़ैलाने वालो से सावधान रहे। जिले में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल कि व्यवस्था कर दी गयी है। सभी नागरिक भय मुक्त होकर अपने कार्यो को रोज की भाती करने के लिए अपने अपने घरों से निकले। जिले शहर में दुकानें भी खुलने लगी है।
उपद्रवी तत्वो से शक्ति से निपटा जायेगा। अगर कोई निर्दोष पकड़ा गया है तो उसे छोड़ दिया जायेगा। सभी जगहों पर मूर्ति का विसर्जन हो गया है, आज सुबह सिधवलिया का भी मूर्ति विसर्जन शान्ति पूर्वक हो गया। कल शाम में 5 बजे गोपालगंज में आने के बाद ही शांती समिति की बैठक कर जो भी आखाड़ा आज निकलने वाला था, उस पर हम लोग चौकस थे। रात में भी पेट्रोलिंग चल रही है। गोपालगंज डीएम राहुल कुमार खुद ही दिन में 4 से 5 बार पेट्रोलिंग कर रहे है।
साथ ही डीएम ने कहा कि अगर आज शाम तक सब कुछ ठीक रहा तो कल सुबह से इंटरनेट सेवा चालू कर दी जायेगी।
प्रधान सचिव ब्रजेश मल्होत्रा ने डीएम को कहा कि आप एक सेल का गठन करे जिसके द्वारा इन्टरनेट के माध्यम से कोई भी अफवाहे फैलायी जाती है तो उसे तुरंत आईपी एड्रेस से चिन्हित कर गिरफ्त में लिया जाय। वही डीपीआरो को निदेशित किया कि गोपालगंज में बने प्रेस क्लब को जल्द से जल्द पत्रकार यूनियन को सुपुर्त किया जाय।