दिल्लीदेश

फेसबुक पर दोस्ती, व्हाट्सअप पर हुआ प्यार, अब अस्पताल में

अगर आप सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बात करते हो सावधान! दिल्ली के रोहिणी इलाके सोशल मीडिया से प्यार की कहानी सामने आई है। जिसमे एक लड़का और लड़की की फेसबुक से दोस्ती हुई फिर दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल नंबर लिया और बात बढ़ने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों शादी का कसमें खाने लगे। लेकिन लड़की ने शादी से इंकार कर दिया तो …

लड़का हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। कुछ समय पहले लडकी और लडके की फेसबुक से दोस्ती हुई थी, फिर दोनों व्हाट्स एप पर भी चैटिंग करने लगे। दोनों में प्रेम शुरू हो गया। जब लडके ने लडकी से शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। ये सुनकर लड़का गुस्सा हो गया और सोमवार को बीच बाजार में लड़की और उसकी मां से झगड़ा करने लगा तो लडकी की माँ ने उसे घर चल कर बात करने को कहा। सभी लोग घर पर बातचीत करने लगे तभी लडके ने लडकी को तीसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। पीड़िता के शरीर में कई जगह फ्रेक्चर है। उसे आनन-फानन में बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लड़की को धक्का देकर भाग रहे लडके को पड़ोसियों ने पकड़ा और जमकर पिटाई की इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी और उसके साथ आई दो लड़कियों और एक लड़के को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!