गोपालगंज

गोपालगंज गंडक नदी में नहाने के क्रम में दो किशोरी की मौत

जीवितपुत्रिका के पर्व पर व्रती महिलाओं के साथ नहाने के लिए गंडक नदी में गई दो मासूम किशोरियोंं की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम घटित हुई।

घटना के संबंध में बताया जाता है देवापुर गांव निवासी सभी व्रती महिलाएं स्नान करने के लिए देवापुर से गुजर रही गंडक नदी में गई थी। गांव निवासी स्व. अजय सिंह पुत्री जूही कुमारी(16) व पोषन सिंह की पुत्री छोटी कुमारी (17) भी गंडक नदी तट पर पहुंची थी। जूही अपनी चाची व छोटी अपनी मां के साथ नहाने के लिए गंडक नदी में उतर गई। नहाने के क्रम में जूही व छोटी गहरे पानी में चली गई और डूबने से उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से गंडक नदी तट पर कोहराम मच गया। सभी महिलाएं व युवतियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर देवापुर गांव से सैकडों की संख्या में ग्रामीण पहुुंच गए। नदी में तैर रहे दोनों किशोरियों का शव बाहर निकाला। इधर सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राजदेव यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!