बिहार

RJD विधायक के बेटे ने साइड नहीं देने पर युवक को मारी चाकू

बहुचर्चित गया रोडरेज कांड के बाद वीआईपी लोगों द्वारा साइड नहीं देने पर आम जनता को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार औरगंबाद में भी साइड नहीं देने पर एक युवक को चाकू मारने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि आरजेडी विधायक वीरेंद्र सिन्हा के बेटे पर साइड नहीं देने पर गोली मारने का आरोप लगा है।


क्या है मामला

-शुक्रवार रात औरंगाबद के दाउदनगर अनुमंडल में कार पर सवार था विधायक पुत्र।
-बाइक सवार को ओवरटेक कर रोका।
-विधायक पुत्र ने चाकू मारकर गंभीर रूप से बाइक सवार को किया जख्मी।
-बाइक सवार कि स्थिति गंभीर, पटना रेफर।
-दाउदनगर थाना के पटना रोड में नीमा पेट्रोल पंप के पास की है घटना।
-भगवान बिगहा गांव का निवासी है घायल पिंटू कुमार।
-पेट्रोल पंप जाने के क्रम में विधायक पुत्र सह अकोरहा पंचायत के मुखिया ने पिंटू से मांगा साइड।


क्या कहते है पुलिस अधिकारी

-युवक के पिता गोपाल सिंह के कहने पर विधायक पुत्र कुणाल के अलावा सागर पर दर्ज हुआ एफआईआर।
-पुलिस ने कुणाल को उसके घर से किया गिरफ्तार।
-घटना रात करीब दस बजे हुई और पुलिस ने आरोपी को रात 12 बजे दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!