छपरा

छपरा बना बिहार राज्य का 12वां नगर निगम

आखिर छपरा राज्य का 12वां नगर निगम बन ही गया। मंगलवार को विधिवत इसकी घोषणा कर दी गई। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर परिषद से नगर निगम में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

बताते चले कि 2001 की जनगणना की अनुसार छपरा की आबादी 179190 थी। जो 2011 की में बढ़कर 202352 हो गई। इस कारण छपरा ने नगर निगम बनने की पहली और अनिवार्य शर्त पूरी कर ली। जानकारों के अनुसार नीतीश सरकार की इस पहल से छपरा शहर के विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। निगम बनने के बाद शहर के विकास के लिए अधिक राशि मिलेगी। जिससे जलापूर्ति, लाइटिंग, सीवेज सिस्टम और कचरा प्रबंधन की सुविधाओं में भी सुधार होगा। अब छपरा शहर के दायरे में आने वाले क्षेत्र के वार्डो का नए सिरे से सृजन होगा। बढ़ी हुई आबादी के आधार पर नए वार्ड बनाए जाएंगे। अभी छपरा शहर में कुल 44 वार्ड हैं।

छपरा के नगर निगम बनने के बाद इसमें आसपास की आठ पंचायतों को शामिल करने की तैयारी है। इसमें सदर प्रखंड की साढ़ा पंचायत, मौना पंचायत, अवली पंचायत, करिंगा पंचायत, मुसेहरी पंचायत, रिविलगंज प्रखंड की नई पंचायत और दिलीय रहिमपुर पंचायत शामिल हैं।

बिहार के नगर निगम

  1. पटना
  2. भागलपुर
  3. मुजफ्फरपुर
  4. गया
  5. बिहारशरीफ
  6. दरभंगा
  7. आरा
  8. बेगूसराय
  9. पूर्णिया
  10. कटिहार
  11. मुंगेर
  12. छपरा

One thought on “छपरा बना बिहार राज्य का 12वां नगर निगम

  • Ajay Shankar Mishra

    Bihar me 12 Nagar nigam hai .
    CHHAPAR Bihar Ka 12wa Nagar nigam hai

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!