देश

16 साल बाद मणिपुर की ‘आयरन लेडी’ इरोम शर्मिला ने तोड़ा अनशन

आखिरकार 16 वर्षो से अनशन पर बैठी इरोम शर्मिला ने अपना अनशन तोड़ दिया। अनशन खत्म होने के बाद उन्होंने राजनीति में शामिल होने के इरादे की घोषणा की। आपको बता दें की अनशन के तोड़ने के बाद चिकित्सकों ने इरोम की नाक से वह नली निकाल दी, जिसके माध्यम से साल 2000 से उन्हें लिक्विड फूड दिया जा रहा था। मणिपुर में अफ्सपा के विरोध में वह बीते 16 साल से अनशन पर थीं। इरोम ने सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफ्सपा) के खिलाफ यह अनशन रखा था।

गौरतलब हो की आयरन लेडी इरोम शर्मिला ने अपना यह फैसला पश्चिमी इंफाल में चीफ ज्यूडिश‍ियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट अदालत में सब के सामने कहा। वहीं उन्होंने यह भी घोषणा की है की वह आगले साल मणिपुर ने हिने वाले विधानसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर परचुनाव लड़ेंगी। आपको बतादें की आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध इरोम शर्मिला ने 16 साल से ना ही कुछ खाया है और ना ही कुछ पिया है।

42 साल की इरोम की अनशन की शुरुआत साल 2000 में तब हुई थी जब सुरक्षा बलों के हाथों 10 नागरिकों की मौत हो गयी थी। जिसके बाद उन्होंने इस के विरोध में आफ्स्पा हटाने की मांग करते हुए भूख हड़ताल शुरू की थी। उसके बाद मामला इतना गरमाया की उन्हें मणिपुर सरकार ने खुदकुशी की कोशिश करने के आरोप गिरफ्तार कर लिया था। कई कोशिशो के बाद भी उन्होंने खाना नहीं खाया जिसके बाद उन्हें जबरन नाक से खाना दिया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!