गोपालगंज

गोपालगंज में बाढ़ की स्थिति लगातार बदतर हो रही है

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। ताजा रिपोर्ट गोपालगंज जिले का है जहाँ कई इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। लोग अपने-अपने घरों को छोड़ ऊंचे जगहों और तटबंधों पर शरण ले रहे है। आपको बता दें कि जिले के वाल्मीकिनगर बराज का गेट नम्बर 33 क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसकी वजह से नेपाल का पानी तेजी से गोपालगंज के कई इलाकों में घुसता जा रहा है। जहां शुक्रवार को गंडक का बहाव पौने दो लाख क्यूसेक था वहीं शनिवार को यह बढ़कर तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा हो चुका है। गंडक का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण जिले के 5 प्रखंड में 30 से ज्यादा पंचायत बाढ़ के पानी के चपेट में आ गई है। कुचायकोट के सिपाय खास, काला मतिहनिया गांव में जाने क सारे रास्ते बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी मवेशियों और मरीजों को हो रही है। डीएम राहुल कुमार ने बाढ़ का खतरा बढ़ता देख जिले में अलर्ट जारी करने के साथ ही बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने का निर्देश भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!