बिहार

बेटी होने पर पति ने पत्नी का गला रेतकर मारने का प्रयास

एक तरफ जहां केंद्र सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं समाज में आज भी बेटियों को गर्भ में मारने का काम अनवरत जारी है। इतना ही नहीं वर्तमान समय में भी बेटी को जन्म देने वाली मांओ को टार्चर किया जा रहा है। ऐसा ही एक अपराधिक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला को उसके पति ने इसलिए मारने का प्रयास किया क्योंकि उसने चार बेटियों को जन्म दिया था। जानकारी अनुसार यह घटना जमुई के गिद्धौर का है।

बताया जा रहा है कि गिद्धौर निवासी सावित्री देवी का विवाह 10 साल पहले जमुई के उझंडी गांव निवासी संतोष मांझी के साथ हुआ था। शादी के बाद सावित्री ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद सावित्री ने तीन बेटियों को जन्म दिया, जिसमें से दो बेटियों की मौत हो गई। इसी क्रम में सावित्री ने मंगलवार को एक बार फिर चैथी बेटी को गिद्धौर रेफरल अस्पताल में जन्म दिया। उधर सावित्री के पति को जैसे ही पता चला कि वह फिर से बेटी का बाप बना है तो वह पागल हो उठा। गुस्से में उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी तक दे दी। महिला के परिजनों ने इस बातकी सूचना गिद्धौर थाने मेें दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि गुरूवार दोपहर में संतोष ने मौका पाते ही अपनी पत्नी सावित्री को गला रेतकर मारने का प्रयास किया। सावित्री के चिल्लाने पर उसके परिजन दौड़कर उसके पास गए। तब तक हैवान पति भागने मेें सफल रहा। दूसरी ओर सावित्री को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डाॅक्टरों के अनुसार इलाज के दौरान महिला की स्थिति अत्याधिक खराब होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया। सावित्री के भाई संजय ने बताया कि पैसा नहीं रहने के कारण वे लोग सावित्री को पटना नहीं ले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!