देश

जाकिर नाइक का सिर काटकर लाओ, दूंगी 50 लाख रुपए का इनाम

अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहनेवाली विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी है। बता दे कि इस बार साध्वी प्राची ने विवादास्पद भाषणों से सुर्खियों में आए इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर निशाना साधा है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गयी है। साध्वी प्राची ने डॉ नाइक पर निशाना साधते हुए ऐलान किया है कि जो कोई भी सऊदी अरब जाकर जाकिर नाइक का सिर काट कर लाएगा, उसे 50 लाख का इनाम दिया जाएगा।

साध्वी यही नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा किजाकिर नाइक मुसलमानों को उपदेश देने के नाम पर हिंसा और दंगा को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जाकिर नाइक हिंदुस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है। वह धर्मगुरु बनकर आतंकवाद की पौध तैयार कर रहा है। इन धर्मगुरुओं की… मुस्लिम धर्मगुरुओं की, सबकी जांच होनी चाहिए। आज ये कठघरे में खड़े हैं। आज फतवा जारी क्यों नहीं कर रहे?

सऊदी अरब कोई भी व्यक्ति जाकर इसकी गर्दन काटकर के लाए और हिंदुस्तान के सबसे बड़े पर लटकाए तो मैं उसको 50 लाख रुपए इनाम दूंगी। — साध्वी प्राची

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि साध्वी प्राची ने भड़काऊ बयान दिया है। कुछ दिनों पहले साध्वी ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बैन किए जाने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे भी बजेगा और डांस भी होगा, जिस किसी में हिम्‍मत है वो मुझे रोककर दिखाए। उन्‍होंने सवाल उठाया था कि इस तरह के प्रतिबंध केवल हिंदू त्‍योहारों में ही क्‍यों लगाए जाते हैं?

इससे पहले साध्वी प्राची ने मुसलमान मुक्त भारत बनाने की वकालत की थी। रुड़की में प्राची ने कहा था कि हम कांग्रस मुक्त भारत तो बना चुके हैं। अब मुसलमान मुक्त भारत बनाने की जरूरत है। हम इस पर काम भी कर रहे हैं। अमरनाथ यात्रा बीच में रुकने पर उन्होंने कहा भोले नाथ के दर्शन करने के लिए जो यात्री यात्रा पर गए हैं जल्दी से जल्दी उनकी यात्रा प्रारम्भ कराई जाए और जो शैतान फिर भी नहीं मान रहे हैं। अमरनाथ यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। उनके लिए मेरा खुला चैलेंज है की वो भी कल हज यात्रा के लिए जाएंगे हिंदुस्तान के किसी भी कोने से हज यात्रा करके दिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!