गोपालगंज

गोपालगंज में 22 वर्षीय युवती को उसके ससुराल वालों ने गला घोट कर मार डाला

दहेज हमारे समाज में एक ऐसा काला दाग बन चुका है, जिसे मिटाने की कोशिश अब बेमानी सी लगती है। हर दिन एक नई ख़बर सुनने को मिलती है। इसी क्रम में एक नया मामला सामने आया है जिसमें दहेज के लिए एक नई नवेली बहु को मौत के घाट उतार दिया गया।

मामला बरौली के सलोना गांव का है। जहां मंगलवार की रात 22 वर्ष की पूजा को उसके ससुराल वालों ने गला घोट कर मार डाला। बताया जा रहा है कि पूजा की शादी नगर थाना के छपिया गांव में रहने वाले मनोज शर्मा के साथ इसी साल 24 अप्रैल को हुई थी। शादी के दो महीने के बाद मायके आने का रस्म होता है, जिसे पूजा के ससुराल वालों को भी पूजा को मायके विदा करके निभाना था। पर मायके भेजने के बदले पूजा के ससुराल वालों ने उसे दुनिया से ही विदा कर दिया। वहीं पूजा के मां-बाप ने पुलिस में एफआइआर दर्ज करवाई। साथ ही पूजा के पिता के बयान पर उसके पति, सास, ससुर, सहित 5 लोगों को नामजद किया गया। पर पुलिस के छानबीन के बाद पता चला कि घटना के बाद उसके ससुराल वाले फरार हो गए। वहीं पूजा के पिता ने उसके ससुराल वालों की पोल खोलते हुए पुलिस को बताया कि पूजा को शादी के कुछ ही दिन के बाद से उसके ससुराल वालों के द्वारा पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। दहेज के रूप में लोभी ससुराल वालों ने उससे एक कट्ठे जमीन की मांग की थी। जब पूजा ने ये बात अपने पिता को बताई तो अपनी बेटी की खुशी के लिए उन्होंने जमीन देने का वादा कर दिया। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पूजा के ससुराल वालों को शायद कुछ ज्यादा ही जल्दी थी। वो कुछ दिन का सब्र भी ना रख पाएं और मंगलवार की रात पूजा की बेरहमी से पिटाई करना शुरू कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा उन जालिमों का…तो उसके ससुराल वालों ने पूजा की गला दबा कर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!