गोपालगंज

गोपालगंज: अपने पिता की याद में धारदार हथियार से एक युवक ने खुद का काटा हाथ, स्थिति नाज़ुक

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के पसरमा नवका टोला गांव निवासी एक युवक ने अपने पिता की याद में गड़ासे से खुद का हाथ काट लिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हों गया। जख्मी अवस्था में उसे तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका ईलाज चल रहा है। जख्मी युवक की पहचान मरहूम राज मोहम्मद के बेटा कमाल अंसारी के रूप में की गई।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि पसरमा गांव निवासी कमाल अंसारी के पिता राज मोहम्मद की मौत वर्ष 2008 में तबीयत खराब होने के कारण हो गई थी। तब कमाल काफी छोटा था। दो भाइयों में सबसे छोटा है कमाल की उम्र करीब 7 वर्ष थी तभी उसके पिता की मौत हो गई थी।

जख्मी कमाल ने बताया की मेरे पिता हम लोगो को काफी मानते थे। बहुत प्यार करते थे। जब उनकी मौत हुई थी तब उन्होंने मेरे चेहरे को देखा और आंखे मूंद ली। मुझे लगा की वे हमे कुछ कहना चाहते थे, लेकिन कह नही पाए। तब से लेकर आज तक मैं काफी परेशान रहने लगा। पिता के मौत के बाद हम लोगो को काफी परेशानी होने लगी। हम लोगो की काफी गरीबी हालत है। पिता को याद काफी सता रही है। इस लिए उनके याद में गड़ासे से अपना हाथ काट लिया। फिलहाल इस घटना के बाद जख्मी युवक को तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां। इमर्जेंसी वार्ड में डॉक्टर के देखरेख में ईलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!