गोपालगंज

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग थानों की पुलिस ने कुल 53 लोगों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 53 लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इनमें से शराब के मामलों में अधिकांश गिरफ्तारी हुई है तो वहीं कुछ वारंटी भी गिरफ्तार किए गए हैं।

इन गिरफ्तारीयो में मुख्य रूप से हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को मीरगंज पुलिस ने अहिरौली सिंह टोला से गिरफ्तार किया जिनमें सुरेश राम, कृष्णा कुमार, रामदेव राम और रमिता देवी शामिल है। जिन्हें पूछताछ के बाद मीरगंज पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तो वही बरौली पुलिस ने राकेश कुमार महतो को जाफर टोला से गिरफ्तार किया इस पर भी कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं और यह फरार चल रहा था तो वही माधवपुर पुलिस ने भी रिशु कुमार को बेलसंड से गिरफ्तार किया। यह आरोपी भी कई गंभीर मामलों का नामजद अभियुक्त है और यह भी फरार चल रहा था। इन सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। इसी तरह अलग-अलग थानों की पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!