गोपालगंज

गोपालगंज में कोंग्रेसियो ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई 76वी शहादत दिवस

गोपालगंज: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वी शहादत दिवस गोपालगंज परिसदन स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे ने किया।

इस अवसर महात्मा गांधी को याद करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ने कहा कि गांधी जी का संपूर्ण सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था।उनकी निर्मम हत्या जिन परिस्थितियों में हुई आज देश उसी माहौल में पहुंचा है। लोग भय और असुरक्षा में जी रहे हैं। मतभेद मनभेद में बदल चुका है। अविश्वास और नफरत इस कदर बढ़ा है कि राहुल जी को देश और दिल जोड़ने के लिए पदयात्रा करना पड़ा है।

सेवा दल के प्रांतीय सचिव और जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर रवींद्र नाथ सिंह ने कहा कि इस देश की नीव गांधी जी के शहादत के खून से सींची गई है जिसे नफरती आंधियां कमजोर नहीं कर सकती हैं। इस देश को गांधी जी से अमरत्व का वरदान प्राप्त है जिसे भाजपा और आरएसएस भय, हिंसा और नफरत से कमजोर नही कर सकता है। जबतक गांधी जी का नाम और गांधीवाद कायम है, भारत विकसित और मजबूत होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!