गोपालगंज

गोपालगंज: बिहार मे अफरसाही, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पूरी तरह से है हावी – प्रशांत किशोर

गोपालगंज: पंचदेवरी और भोरे प्रखंड मे पद यात्रा के बाद शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भगवती नगर बाज़ार मे पत्रकारों के साथ बात चीत में जनसुराज के संस्थापक और देश के जाने माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा की बिहार मे पलायन एक भयवाह चित्र दिखाती है। जो बेरोजगारी का प्रमुख कारण है। बिहार मे एक हजार से ज्यादा गांव घूमने के बाद जमीन पर जो देखा है। उसमे बिहार में बेरोजगारी से पलायन, किसानों की खस्ता हालत और शिक्षा व्यवस्था की जर्ज़र स्थिति बिहार की भयवाह तस्वीर दिखाती है। बिहार में आज भी 60 प्रतिशत लोग भूमिहीन हैं। जबकि दशकों से समाजवाद की बात करने वाले लोग सत्ता पर काबिज है। 91 प्रतिशत किसान एक हेक्टेयर से कम भूमि पर खेती करते है,जो केवल पेट भरने की खेती है। किसानों के लिए सबसे प्रमुख समस्या खाद बीज की अनुपलब्धता तथा फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलना है। इसपर सरकार पुरी तरह विफल है। पिछले दस सालो मे सिर्फ तेरह प्रतिशत धान और मात्र एक प्रतिशत गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। बिहार देश का एक मात्र ऐसा राज्य है। जहाँ पिछले दस वर्षो मे 11% सिंचित भूमि में कमी आई है।

शिक्षा के सम्बन्ध मे बोलते हुए उन्होंने कहा की पिछले 25-30 सालों में समतामुलक शिक्षा बनाने के लिए गुणवत्ता की बजाय शिक्षा व्यवस्था को बिगाड़ा गया है ।स्कूलो मे खिचड़ी बट रही है और कालेजों मे डिग्री बाटी जा रही है। गरीब कल्याण योजना के जन वितरण मे पुरी व्यस्थित तरीके से 20 प्रतिशत अनाज भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाती है। वही आवास योजना मे भी बीस से तीस हजार रुपये तक भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाती है। स्वच्छ भारत अभियान मे शौचालय की हकीकत पर उन्होंने कहा की आज भी खुले मे शौच बिहार के लिए जमीनी हकीकत है।यह योजना भी भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई।एक प्रश्न के जबाब में बिहार की शराब बंदी पर पी के ने स्पष्ट कहा की बिहार मे एक दिन मे शराब बंदी हटनी चाहिए।केवल नीतीश कुमार की जिद पर यह शराबबंदी लागु है।

शराब बंदी पर नीतीश जी जो महत्मा गांधी की बात करते है।पुरी तरह से खारिज करते हुए उन्होंने कहा की कही भी महात्मा गांधी जी ने यह बात नहीं कही है कि सरकार को शराबबंदी करनी चाहिए।महत्मा गांधी ने सामाजिक स्तर पर शराब के विरुद्ध लोगो को जागरूक करने की बात कही है।शराबबंदी से बिहार को प्रतिवर्ष बीस हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है।जो बिहार के विकास मे सहयोगी हो सकता था।बिहार पर पुरी तरह आज अफसरशाही और भ्रष्टाचार हावी है।

पत्रकारों से मिलने के बाद जनसुराज की टीम ने स्थानीय लोगो से मिलकर बिहार की नई दशा और दिशा तय करने की योजना पर भी चर्चा की।पद यात्रा के क्रम मे शुक्रवार को कटेया थाना क्षेत्र के भगवती नगर बाजार मे विश्राम के दौरान विभिन्न प्रखंडो के आम लोगो से चर्चा कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!