गोपालगंज

गोपालगंज: तालाब में स्नान करने गए एक किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मच गया कोहराम

गोपालगंज के गोपालपुर थाने के बिशनपुरा गांव में मंगलवार को तालाब में स्नान करने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक उसी गांव के लोरिक यादव का 16 वर्षीय पुत्र धनु कुमार यादव था।

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ युवकों के साथ उक्त किशोर तालाब में स्नान करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पानी में डूबने के बाद साथ में गए युवकों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गांव के कुछ लोगों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। गांव के लोगों ने उसे गहरे पानी से खोज कर बाहर निकाला। तबतक पानी दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने गोपालपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

उधर, किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे। गांव में भी घटना के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। मृतक के परिजनों को ढांढ़स बढ़ाने में लोग जुटे हुए थे। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर दो भाइयों में बड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!