मनोरंजन

डॉन 3 में डॉन तो होगा लेकिन जंगली बिल्ली नही

डॉन सीरीज की अगली कडी को लेकर बडा खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि डॉन के रीमेक में शाहरूख खान ने लीड रोल निभाया था।

फिल्म में शाहरूख के साथ बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपडा भी थी, जो कि जंगली बिल्ली के नाम से मशहूर हुई थी। खबरों के अनुसार डॉन 3 में लीड रोल तो शाहरूख ही निभाएंगे लेकिन फिल्म में प्रियंका चोपडा नही होगी।

गौरतलब है कि डॉन में प्रियंका चोपडा ने रोमा का किरदार निभाया था जिसे डॉन जंगली बिल्ली कहकर बुलाता है। फिल्म में प्रियंका के ना होने का कारण यह माना जा रहा है कि

प्रियंका अब हॉलीवुड पर ज्यादा ध्यान दे रही है। खबरों के अनुसार प्रियंका खुद नहीं चाहती की डॉन फ्रेंचाइज में उनके किरदार को आगे बढाया जाए।

वहीं फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर भी डॉन 3 में प्रियंका के किरदार को आगे नहीं बढाना चाहते। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका खुद भी डॉन 3 नहीं करना चाहती है।

प्रियंका अपना ज्यादा समय हॉलीवुड को देना चाहती हैं।

गौरतलब है कि जल्द ही प्रियंका चोपडा हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आएंगी। हाल ही में वह बेवॉच की शूटिंग खत्म कर भारत वापस लौटी हैं।

अब डॉन 3 में प्रियंका नहीं होगी तो कोई अन्य अभिनेत्री तो होगी ही।

इसके लिए दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडिज का नाम सामने आ रहा है। खबरों के अनुसार डॉन 3 में प्रियंका की जगह इन तीन अभिनेत्रियों में से कोई एक अभिनेत्री ले सकती है।

गौरतलब है कि डॉन 3 एक एक्शन फिल्म होगी इस कारण से फिल्म निर्माता ऐसी अभिनेत्री का चयन करना चाहते हैं जो कि एक्शन सीन सहजता से कर सके।

बताया जा रहा है कि डॉन 3 को फरहान भव्य पैमाने पर बनाना चाहते हैं। इस कारण से डॉन 3 डॉन फ्रेंचाइज की सबसे महंगे बजट की फिल्म हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!