गोपालगंज

गोपालगंज में सावन की अंतिम सोमवारी पर हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान हुआ शिवालय

गोपालगंज: सावन की अंतिम सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव की जलाभिषेक के लिए सुबह से ही गोपालगंज के शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी है। ऐतिहासिक धनेश्वर नाथ मंदिर और बाबा बाल खंडेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी है। हर हर महादेव के नारों से शिवालय गुंजायमान हो चुका है। महिलाएं हो या बच्चे, युवा हो या बुजुर्ग, हर वर्ग के लोग जलाभिषेक के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। कहा जाता है कि आज के दिन भगवान भोले का जलाभिषेक करने से मन की मनोकामना पूरी होती है।

2022 सावन महीने के अंतिम सोमवारी को लेकर आज गोपालगंज के सभी शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के बाबा बाल खंडेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। वहीं पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किया गया था। सोमवार को अहले सुबह से ही हाथों में जल लिए श्रद्धालु कतार में अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। वहीं, हर सोमवार की तरह सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने व मंदिरों में भीड़ ज्यादा न हो इसके लिए गोपालगंज पुलिस प्रशासन भी तैयार दिखी। बाबा बाल खंडेश्वर नाथ मंदिर सहित जिले के सभी मंदिरों में हर-हर महादेव व बम-बम भोले से शिवालय गूंज उठे। बाबा बाल खंडेश्वर नाथ मंदिर में पुरुषों के अलावे बड़ी संख्या में महिलाएं भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंची। भक्तों का कहना है कि इस बार हर वर्ष से ज्यादा अच्छी व्यवस्था की गयी है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसलिए कतार की व्यवस्था की गयी। सावन के आखिरी सोमवार को भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए बाबा बाल खंडेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ देखी गई। वहीं, शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंतिम सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भीड़ लगी रही।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!