गोपालगंज

गोपालगंज: ससुर ने अपने दामाद के नाम नहीं की अपनी संपत्ति, दामाद ने बेटी का गला दबा कर किया हत्या

गोपालगंज में दहेज लोभी ससुराल वालों ने महिला की मासूम बच्चे के सामने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना भोरे थाना क्षेत्र के इमलिया गांव की है। मृतक महिला रामराज कुशवाहा की पत्नी प्रियंका देवी है। घटना के बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता यूपी के देवरिया जिला के जसौली पिपरा निवासी राजा कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी प्रियंका की शादी राम राज कुशवाहा के साथ की थी। शादी के बाद दोनों के बीच तीन साल का एक लड़का है। दमाद अपने ससुर से ससुराल की संपत्ति अपने नाम से करने के लिए कई बार दबाव बना चुका था। संपत्ति रजिस्ट्री नहीं करने पर प्रियंका की हत्या की धमकी भी दे चुका था। गुरुवार की रात में घर में प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर पति और उसके परिजन फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!