गोपालगंज: दुल्हन के हाथ की मेहंगदी का रंग अभी नहीं छूटा था, सडक दुर्घटना में हो गयी दुल्हे की मौत
गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने बरात से लौट रहे दो बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के केशो गौरा गांव की है।
गोपालगंज में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां शादी समारोह से लौट रहे दो बाईक सवार पांच लोगो को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें दो युवको की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही तीन घायलों को बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। घटना बुधवार मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बहदूरा गांव की है। जहाँ शादी समारोह से लौट रहे दो बाइक सवार पांच लोगो को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिसमे दो लोगो की मौत हो गई। वही तीन घायलों को बैकुंठपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जिन्हें डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं मृतक की पहचान रामचन्द्रपुर निवासी संतु कुमार और दिघवा दुबौली निवासी मनौवर महतो के रूप की गयी है। एक साथ दो युवकों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गयी है। वही घटना की सूचना पर मौके पर पहूंची मोहमदपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बता दे कि बैकुंठपुर थाने के मठिया गांव के बुटाई महतो के बेटे मनोहर महतो की शादी इसी महीने 4 मई को हुई थी। खैरा आजम गांव के ललिता कुमारी के साथ परिणय सूत्र में बंधे मनोहर का जीवन खुशहाल चल रहा था। अचानक शादी समारोह से लौटने के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत में उसकी मौत हो गई। मनोहर अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी ललिता के हाथों की मेहंदी अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी कि मांग का सिंदूर उजड़ गया। महज एक सप्ताह दांपत्य जीवन का सुख भोगने के बाद हुई पति की मौत की चर्चा पूरे इलाकों में जोरों पर है। पति के शव से लिपटकर लालती बार-बार विलाप कर रही थी। स्थानीय लोग लालती एवं उसके सास-ससुर को सांत्वना दिए जा रहे थे।