गोपालगंज: गंडक नदी में दूसरे दिन भी गोताखोरो ने जारी रखा सर्च अभियान, महिला की शव बरामद
गोपालगंज: गंडक नदी में दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी रहा। इस दौरान गंडक नदी से क्रेन द्वारा ट्रैक्टर व उसकी ट्राली निकाली गई। साथ ही एक महिला का शव भी बरामद किया गया। फिलहाल अन्य तीन लापता लोगो की तलाश एसडीआरएफ व गोताखोरो के द्वारा की जा रही है।
घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि बेतिया जिला के नौतन थाना क्षेत्र के भागवानपुर गांव के पास बुधवार को नाव पर ट्रैक्टर लाद कर बेतिया स्थित दियरा इलाके में खेती के लिए कुछ महिया व पुरूष जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो ट्रैक्टर गेयर में लगी हुई थी। इसी बीच किसी ने गाना सुनने के लिए ट्रैक्टर की चाबी जैसे ही घुमाए की ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे की ओर बढ़ गई। जिसके बाद डाला पर करीब डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। स्टार्ट ट्रैक्टर समेत सभी लोग पानी मे छलांग लगा दी। वही कुछ लोगो ने तैर कर व कूद इर अपनी जान बचाई। इस दौरान पांच लोग डूब गए। हालाकि एक महिला का शव बुधवार को ही बरामद किया गया। जबकि चार अन्य लोगो की तालाश के गुरुवार तक जारी रहा। इस बीच बरहई पट्टी निवासी एक महिला उमा देवी का आज शव गंडक नदी से बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल अन्य तीन लोगों की तलाश जारी है।