गोपालगंज

गोपालगंज: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए फुलवरिया में आज चलाई गई मास्क जांच अभियान

गोपालगंज: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए फुलवरिया बीडीओ अजित कुमार रौशन व फुलवरिया थाना के एसआई धनन्जय सिंह द्वारा आज मास्क जांच अभियान चलाई गई। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगो का चालान काटा गया। साथ ही उन्हें बिना मास्क नही घूमने की हिदायत दी गई।

बीडीओ द्वारा चलाई गई मास्क अभियान के बाद बथुआ बाजार के कई दुकानदारो व राहगीरों का चलान काटा गया। मास्क जाँच अभियान के दौरान बथुआ बाजार पर बिना मास्क घूमने वाले प्रशासन से बचकर भागते हुए नजर आए।

वहीं बीडीओ ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ते जा रहा है। लेकिन लोग बिना मास्क के घूम रहे है। वैसे लोग जो बिना मास्क के बेवजह घूमते हुए नजर आते है या फिर दुकानदार बिना मास्क के नजर आते है उनका चलान काटा जा रहा है ।यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!