गोपालगंज

गोपालगंज: होमगार्ड जवान की रिटायरमेंट के ठीक एक दिन पहले तबियत बिगड़ने से अचानक हुई मौत

गोपालगंज के विशम्भरपु थाना में तैनात एक होमगार्ड जवान की अचानक तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ते ही साथ में मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल ईलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। होमगार्ड के मौत की जानकारी मिलते ही एसपी आनंद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पुरे मामले की जानकारी ली।

बताया जाता है की जादोपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गाँव निवासी झुलखुन यादव के पुत्र सुदर्शन यादव पिछले चार माह से विशम्भरपु थाना में तैनात थे। इस बीच आज थाना से खाना खाकर ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ता देख अन्य पुलिसकर्मीयो द्वारा उन्हें तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।

मौत की सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं परिजनों ने बताया कि 31 दिसंबर को ही वे रिटायर्ड होने वाले थे। लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई।

वहीं  होमगार्ड जवान की मौत की सुचना मिलते ही एसपी आनंद कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लिया और पीड़ित परिजनों को सांत्वना भी दिया। एसपी आनंद कुमार ने कहा कि ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हुई है पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!