गोपालगंज: घर मे सोए दादी-पोता को साँप ने डँसा, पोते की हुई मौत, दादी का चल रहा है इलाज

गोपालगंज: घर मे सोए दादी और पोते को जहरीला सर्प ने डंस लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन इलाज हेतु दादी और पोते को सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया। जहा डॉक्टरों ने पोते को मृत घोषित कर दिया। वही दादी की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के अलापुर गांव की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार योगेंद्र प्रसाद की पत्नी सुंदरी देवी अपने 7 वर्षीय पोता कर्ण कुमार को लेकर गुरुवार की रात्री भोजन करने के बाद सोई हुई थी। इसी बीच बिस्तर पर चढ़ कर जहरीला सर्प ने डंस लिया। सर्प के जहर से व्याकुल सुंदर देवी की कराहने की आवाज सुन परिजन देखे तो जहरीला सर्प डंस कर बाहर निकल रहा था। परिजनों ने इलाज हेतु दादी और पोते को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर के द्वारा पोते को मृत घोषित करने के बाद माता पिंकी देवी और पिता अजय प्रसाद की रो-रो कर हालत खराब है। वही दादी गोरखपुर अस्पताल में मौत से जूझ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!