गोपालगंज: नाबालिग आर्केस्ट्रा नर्तकी के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
गोपालगंज में नाबालिग ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। वही रेप के बाद रात भर पीड़िता मोहम्मदपुर थाना से लेकर सिधवलिया पीएचसी तक मेडिकल और न्याय की गुहार लगाती रही। लेकिन पुलिस ने उसका बयान दर्ज नहीं किया। और उसे अकेले ही मेडिकल के लिए सदर अस्पताल में जाने की बात कही। पीड़ित नर्तकी सदर अस्पताल में कई घंटे तक इधर-उधर भटकती रही। बाद में एसपी ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़िता को महिला थाना में बुलाया गया। यहां पर पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना मोहम्मदपुर के जोधन मोड़ की है।
नाबालिग पीड़िता के मुताबिक वह मोहम्मदपुर के ज्योति आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांस का काम करती है। कल रात उसमें ग्रुप को डांस का कार्यक्रम करने के लिए मोहम्मदपुर के जोधन मोड़ के पास भेजा गया था। पीड़िता के मुताबिक कार्यक्रम के बाद यहां पर ऑर्केस्टा संचालक के द्वारा जबरन उसे स्थानीय दबंग युवक के बाइक पर घर छोड़ने की बात कही गई। जिसके बाद दबंग युवक ने दो नर्तकी को रास्ते से खेत में ले जाकर एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जबकि दोनो युवती बार-बार छोड़ने की गुहार लगाती रही। बावजूद इसके दबंग आरोपी ने उनकी नहीं सुनी। दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को धमकी देकर मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता रात को घटनास्थल से पैदल आर्केस्ट्रा संचालक के घर पहुंची। वहां से जब आर्केस्ट्रा संचालक से उसे मदद नही मिली तब दो नर्तकी रात को ही मोहम्मदपुर थाना में पहुची। वहां पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने उन्हें सुबह मेडिकल कराने के बाद थाना में आने की सलाह दी। पीड़िता सदर अस्पताल में इधर उधर भटक रही थी।
पीड़िता के मुताबिक वह वेस्ट बंगाल के दमदम इलाके की है। वह आर्केस्ट्रा के काम करके अपने पढ़ाई कर रही है। कल एक दबंग युवक के द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया और वह रेप की घटना के बाद न्याय के लिए गुहार लगा रही है। वह गोपालगंज में अपने घर वालों को बिना सूचना दिए ही वे ऑर्केस्ट्रा में नाच गान कर अपना परिवार और पढ़ाई के लिए खर्च निकालती हैं। लेकिन यहां पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद उन्हें न्याय नहीं मिला है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक जोधन मोड़ का ही रहने वाला है। और वह साजिश के तहत आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम बुलाया था। और उसके बाद उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया।
बरहाल एसपी ने महिला थाना को पीड़िता का फर्द बयान दर्ज कर जांच के आदेश दिए है। महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एसपी आनंद कुमार ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।