बिहार

हां मैंने ही बरेटा पिस्टल से आदित्य पर फायरिंग किया था – रॉकी यादव

महज ओवरटेक करने की घटना में हत्या के मुख्य आरोपी जेडीयू एमएलसी मनोरमा के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। कल देर रात जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के घर हुई छापेमारी के बाद रॉकी की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के मुताबिक बोधगया से ही रॉकी को गिरफ्तार किया गया है।

गया की एसएसपी गरिमा मलिक ने सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। बकौल एसएसपी रॉकी को बोधगया के मस्तपुरा इलाके के बिंदी यादव के हॉट मिक्सिंग प्लांट से गिरफ्तार। रॉकी ने अपना अपराध कबूला है। लैंड रोवर भी रॉकी के ही नाम पर है। ये ब्रेटा पिस्तौल है, विदेशी हथियार है। साथ हथियार का लाइसेंस भी उसके नाम पर है जो दिल्ली से निर्गत किया गया बताया है। साथ ही कहा की ये सरेंडर नहीं बल्कि गिरफ्तारी है। साथ ही एसएसपी ने कहा कि  पूछताछ अभी चल रही है। जो अन्य भी इस घटना में शामिल थे, उनकी भी हम शीघ्र गिरफ्तारी करेंगे।

लेकिन कुछ ऐसे बिंदु है जिनका जवाब एसएसपी नहीं दिया अनुसंधान के नाम पर। मसलन दोपहर में जदयू एमएलसी का बयान आया सरेंडर करेगा बेटा और महज 8 घंटो रॉकी की अपने ही प्लांट से गिरफ्तार कर लिया गया? पिस्टल भी बरामद कर लिया गया। मतलब अपराधी भी गिरफ्तार, हथियार भी गिरफ्तार अब कानून अपना काम करेगा। वही इरादतन या ग़ैर इरादतन हत्या के मामले में नामज़द है रॉकी इस पर भी एसएसपी नहीं बोली?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!