बिहार

अपराध, अपराध है, मेरा बेटा रॉकी सरेंडर करेगा – मनोरमा देवी

रॉकी यादव की दबंगई और सत्ता पक्ष की हनक का यह पहला मामला नहीं इससे पहले भी रंगदारी व धमकी को लेकर रॉकी यादव पर भी गया के कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज हैं। लेकिन हर बार सियासी धमक के आगे मामले अंजाम तक नहीं पहुच पाये और मनबढु रॉकी ने सारी सीमाये तोड़ते हुए 12 वीं ले छात्र को निर्ममता से क़त्ल कर दिया।

महज ओवरटेक करने के सवाल पर आदित्य राज कल मार डालने वाले रॉकी यादव की माँ जदयू विधायक का कहना है की अपराध, अपराध है, मेरा बेटा रॉकी सरेंडर करेगा”। मतलब सब सेट हो गया है। पुलिस द्वारा गठित एसआईटी और गया पुलिस की तमाम कवायदें महज खाना पूर्ति के लिए है।

जनता दल यूनाइटेड नेता सह बिहार विधान परिषद की सदस्य मनोरमा देवी ने पहली बार अपने बेटे पर लगे हत्या के आरोप पर कुछ कहा है।  मनोरमा देवी ने कहा है कि अपराध, अपराध होता है। उन्होंने कहा कि जैसे बाकी अपराधियों के खिलाफ कानून काम करता है, वैसे ही रॉकी के खिलाफ भी कानून काम करेगा। मनोरमा देवी ने कहा है कि काबोबारी के बेटे की हत्या का आरोपी उनका बेटा रॉकी पुलिस के सामने सरेंडर करेगा। उन्होंने कहा कि कानून के हिसाब से रॉकी पर कार्रवाई की जाएगी।

सनद रहे कि गुरुवार रात रॉकी ने साइड न देने पर कारोबारी के बेटे आदित्य को गोली मार दी थी। आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से रॉकी फरार चल रहा है। पुलिस ने रॉकी के पिता बिंदी यादव को गिरफ्तार किया है। रॉकी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बिंदी यादव पर भी पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए बिंदी की ये कोई पहली जेल यात्रा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!