देश

गुजरात का सीदी बशीर मस्जिद जो आज भी है एक अजूबा

भारत बड़ा ही अजब गजब चीजों से भरा है। कुछ ऐसी बातें हैं जन्हें कानों से सुनकर पर आँखों से देख के भी हैरानी होती है। यहां रहने वाले लोग कई धर्मों के हैं कहीं हिंदू, मुस्लिम,सिख तो इसाई हैं। लेकिन सभी बड़े अमन और चैन के साथ यहाँ पर रहते हैं। यहां पर मंदिर और मस्जिद, गुरुद्वारों की कोई कमी नही है। कुछ आज बने हैं तो कुछ का निर्माण सदियों पहले कराया गया था। लेकिन आप जानतें हैं भारत में एक ऐसी मस्जिद भी है जिसकी मीनारे झूले की तरह हवा में झूलती है।

गुजरात के अहमदाबाद में हैं इस मस्जिद के मीनार में एक को अगर आप हिलाते हो तो दूसरा अपने आप हिलने लगता है और इसी के कारण इस इसे झूलती हुई मीनार के नाम से जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की इस मीनार में छिपे रहस्य और उसका कारण जानकर दुनियाभर के इंजीनियर्स और आर्किटेक्ट हैरान हैं। कई बार इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश के बाद भी उसपर से अब तक रहस्य का पर्दा नही उठा है। इसे लोग सीदी बशीर मस्जिद के नाम से पुकारते हैं।

इस मस्जिद की मीनार जिस तरह से हिलती है उसे देख के आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे क्योंकि इस इलाके ने कई बार भूकंप का झटका झेल चुकी है लेकिन इस मस्जिद के मीनार पर कोई असर नही पड़ा। कहतें हैं की इस मस्जिद का निर्माण सन 1461-64 के बीच सारंग ने सारंगपुर में कराया था। यह मस्जिद अपने आप में आज भी के रहस्य बना हुआ है। यहां हर साल लोग आतें है और कला के इस निर्माण को देख कई सारे सवाल को लेकर अपने मन में चले जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!