गोपालगंज में तेज रफ्तार पिकअप के पलटने से उड़े परखच्चे, चालक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
गोपालगंज में तेज रफ्तार पिकअप के पलटने से चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमे पिकअप चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना नगर थाना के चैनपट्टी स्थित एनएच 27 की है।
बताया जाता है कि 50 वर्षीय शहादत अंसारी अपनी पत्नी फातिमा खातून के साथ विशम्भरपुर के बलुआ टोला बखरी गांव से गोपालगंज आ रहे थे। सासामुसा से एनएच-27 पर वे गोपालगंज की तरफ आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन एनएच-27 के किनारे डिवाइडर से टकरा गया। जिससे पिकअप वैन में परखच्चे उड़ गए है। बताया जाता है कि डिवाइडर से वैन टकराते ही चालक और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गाड़ी पूरी कर क्षतिग्रस्त हो गयी है। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सहादत अंसारी की मौत हो गई। वहीं