गोपालगंज

गोपालगंज में घर में खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, 28 घरो तक पहुची आग

गोपालगंज में घर में खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। वही इस ब्लास्ट से पूरे घर में आग लग गई। आग की लपटें इस कदर तेज थी कि देखते ही देखते घर के आसपास की 28 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। इस अगलगी में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना मोहम्मदपुर के परसौनी गांव की है। सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पीड़ित उमेश कुमार महतो का बाया पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

सदर अस्पताल में भर्ती उमेश महतो ने बताया कि वह बगल के घर में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ और ब्लास्ट के दौरान आग लग गयी। इस आग की वजह से उनका पैर पूरी से कट गया। जबकि उमेश महतो, लक्ष्मण महतो सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। इस अगलगी में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है।

वहीं स्थानीय विधायक प्रेम शंकर राय मौके पर पहुंचकर लोगों से हालचाल ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!