शिवसेना नेता ने अपना लिया इस्लाम धर्म
खतौली में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां शिवसेना नेता ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। उनका कहना है कि उन्होंने एेसा सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली से नाराज होकर एेसा किया है।
वहीं, महावीर जयंती के मौके पर युवक द्वारा धर्म परिवर्तन की खबर से जैन समाज में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। उधर, इस मामले में अभी शिवसेना का कोर्इ भी कार्यकर्ता बोलने से बच रहा है। कर्इ तो उसे पहचानने से भी इंकार कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, खतौली में शिवसेना के पूर्व नगर अध्यक्ष ने जैन धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल लिया है। उन्होंने नगर पालिका परिषद व राजस्व विभाग की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर मजबूरन धर्म परिवर्तन करने की बात कही है। भगवान महावीर जयंती पर मोहल्ला सराफान निवासी सुशील कुमार जैन ने इस्लाम धर्म कबूल करने का खुलासा किया। उन्होंने शपथ पत्र में अपना नाम सुशील कुमार जैन से बदलकर मोहम्मद अब्दुल समद रख लिया है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले सुशील कुमार जैन शिवसेना के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपने लेटर हेड पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नगर पालिका परिषद व राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया है। उन्होंने अपने समाज के कुछ लोगों पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि उनके घर की नाली को बंद कर दिया गया। नगर पालिका व राजस्व विभाग से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे झुब्ध होकर 15 फरवरी को उन्होंने धर्म परिवर्तन किया। अब वह इस्लाम धर्म की रीति रिवाज के अनुसार ही जीवन व्यतीत करेंगे। वहीं, महावीर जयंती के मौके पर जैन धर्म के युवक द्वारा धर्म परिवर्तन की खबर से जैन समाज के अफरातफरी मच गई।