बिहार

अदालत पहुंचे कुख्यात संतोष झा के शार्प शूटर ने पुलिस के सामने छुए पैर लिया आशीर्वाद

दरभंगा समेत पुरे सूबे में चर्चित इंजीनियर दोहरा हत्याकांड के 14 आरोपियों की मंगलवार को दरभंगा कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के लिए कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा दरभंगा आया था। इसी दौरान उसके चेले शार्प शूटर अभिषेक ने उसके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। संतोष पर 26 दिसंबर 2015 को बिहार के दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या का आरोप है।

संतोष झा को पेशी के लिए भागलपुर जेल से दरभंगा लाया गया था।संतोष पुलिस की मौजूदगी में दूसरे वैन के कैदियों के पास जाकर उनसे मिला।वही गोपालगंज जेल से लाए गए कैदी अभिषेक झा ने कोर्ट परिसर में ही पुलिस के सामने संतोष झा के पैर छुए।

कुख्यात अभिषेक झा संतोष झा का मुख्य शूटर है। सनद रहे कि संतोष झा को मिथिलांचल लिबरेशन आर्मी का गैंगस्टर और मुख्य कमांडर माना जाता है।संतोष झा गिरोह ने सड़क निर्माण कंपनी से 75 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगी थी।रंगदारी की रकम नहीं देने पर उसने दो इंजीनियर मुकेश सिंह और ब्रजेश कुमार ने हत्या करा दी थी।इंजीनियरों पर अपराधियों ने एके-47 से हमला किया था।संतोष झा गिरोह पर बिहार में दर्जनो हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई बड़े केस दर्ज़ है।अभिषेक झा संतोष झा के सबसे विश्वस्त और दुर्दांत क़रीबी शूटरों में से एक है।वही इस गुरु चेले के कारनामो से पुलिस भी खासी हलकान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!