गोपालगंज के थावे के जंगल के समीप दो सांपों के जोड़े को देखकर सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ी
गोपालगंज में दो सांपों के जोड़े को देखकर जहा सैकड़ो लोगो की भीड़ लग गयी. वही नाग नागिन के इस जोड़े को देखने के लिए दिनभर लोग झाडियो में एकटक टकटकी लगाये रहे। मामला थावे थाना के जंगल के समीप गोलम्बर के पास की है।
बताया जाता है की यहाँ सडक के किनारे दो विशालकाय सांप आपस में कई घंटे से आलिंगन कर रहे रहे थे। इस आलिंगन की सुचना जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को मिली फिर क्या था यहाँ देखते ही देखते लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। इस भीड़ में छोटे बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग भी शामिल हो गए। यहाँ आप देख सकते है की कैसे महिलाओ की भी यहाँ भीड़ लगी हुई है।
स्थानीय लोगो ने बताया की यहाँ सुबह 4 बजे से ही सडक के किनारे झाडियो में सूखे पत्तीओं की आवाज सुनाई दी। आवाज की तरफ जब ग्रामीण बढे तब यहाँ दृश देखकर लोगो के होश उड़ गए। यहाँ दो नाग और नागिन एक दुसरे से लिपटकर आलिंगन कर रहे थे। इसकी सुचना जब आसपास के लोगो को मिली तो वे भी इस रोमांचक दृश को देखने के लिए मौके पर उमड़ पड़े। यहाँ सांपों के आलिंगन को देखकर कई लोग विडियो भी बनाने लगे। जब इस रास्ते से गुजरने के दौरान आवाज़ टाइम्स की टीम को सांपों के लिपटकर आलिंगन की जानकारी मिली तो सांपों के इस जोड़े को कैमरे में कैद कर लिया।
बताया जाता है की सांपों के आलिंगन का यह दृश्य अक्सर हिंदी के सावन के महीने या भादो के महीने में दिखाई पड़ते है। लेकिन मौसम के सुहाना होते ही सांपों का यह आलिंगन लोगो के लिए बेहद रोमांचक साबित होने लगा है। सांपों के लिपटकर नाचने का यह करतब कई घंटे तक चलता रहा और लोग यहाँ घंटो तमाशबीन बने रहे।