गोपालगंज में सैनिटाइजर का निर्माण कार्य हुआ शुरू, करीब 5 हजार लीटर प्रतिदिन का होगा निर्माण
गोपालगंज: कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बिहार सरकार ने राज्य के 10 इंडस्ट्रीज को सेनिटाईजर बनाने की अनुमति दे दी है। इस इंडस्ट्रीज में गोपालगंज की सोना सती कंपनी भी शामिल है। इस कंपनी के द्वारा सरकार से अनुमति मिलते ही एक्साइज विभाग को सम्बंधित आदेश को लेकर अनुमति पत्र भेज दिया है और कम्पनी के द्वारा सेनिटाईजर बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।
सोना सती कंपनी में शुरुवात में करीब 5 हजार लीटर प्रतिदिन सेनिटाईजर का निर्माण किया जायेगा। इस सेनिटाईजर को कम्पनी क द्वारा गोपालगंज जिला प्रशासन और गोपालगंज जिले के लोगो के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। गोपालगंज जिले में जरुरत के मुताबिक आपूर्ति करने के बाद कंपनी के द्वारा डिमांड बढ़ने पर आटोमेटिक सेनिटाईजर मेकिंग मशीन लगायी जाएगी। इसके साथ ही इसकी पैकिंग भी आटोमेटिक मशीनों के द्वारा किया जायेगा। जिसकी सप्लाई बिहार के अन्य जिलो के लिए की जाएगी। सेनिटाईजर मेकिंग का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
कम्पनी के हेड ऑफ़ इंजीनियरिंग जीएन सिंह के मुताबिक इस इंडस्ट्रीज का मुख्य काम एथेनॉल बनाना है। लेकिन सरकार ने उन्हें सेनिटाईजर बनाने की अनुमति दी है। इसलिए वे अभी फ़िलहाल गोपालगंज जिले को इसकी आपूर्ति करेंगे और डिमांड के हिसाब से कंपनी अपना प्रोडक्शन भी बढ़ाएगी और कोरोना से लड़ने के लिए अपना योगदान भी देगी।