गोपालगंज

गोपालगंज में हड़ताल कर रहे शिक्षक संघ के 12 नेताओं पर डीईओ के आदेश पर एफआईआर दर्ज

गोपालगंज: समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में बीते 17 फरवरी से हड़ताल कर रहे विभिन्न शिक्षक संघों के 12 नेताओं पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी। डीईओ के आदेश पर सदर बीईओ ललन सिंह चौहान ने यह एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें अवैध रूप से प्रदर्शन करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों द्वारा जिला शिक्षा विभाग में धरना देकर अवैध रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके कारण सरकारी व विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। आरोपितों में टीईटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव, महासचिव दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष पुष्पा, सदस्य अमित कुमार, टीएसयूएनएसएस गोपगुट के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार चौबे, पीएसएम के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रतिकांत साह, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक डॉ. सुशील कुमार सिंह, जिला संयोजक प्रकाश नारायण, उपाध्यक्ष निलेश कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव छोटे लाल प्रसाद गुप्त व हेड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्र शामिल हैं।

उधर, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि शाही ने डीईओ को आवेदन देकर खुद पर प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई है। जिसमें कहा गया है कि वे आंदोलन में हैं और बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल सदस्य भी हैं। इसलिए उनपर भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!