गोपालगंज

गोपालगंज: फुलवरिया में अपनी मांगों के समर्थन में नियोजित शिक्षकों ने किया बीआरसी गेट पर प्रदर्शन

गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक तथा मध्य विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों ने बुधवार को बीआरसी गेट का ताला बन्दी कर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र सिंह प्रमंडलीय अध्यक्ष विनोद तिवारी तथा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राम के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर नारेबाजी करते हुए बीआरसी गेट पर पहुंचे। साथ ही गेट का ताला बंद कर दिए एवं गेट पर प्रदर्शन करने लगे। जिसके चलते कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। कार्यालय के अंदर कर्मी शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए अपने-अपने कक्ष में दुबकी लगाएं रहे।

प्रदर्शन के बाद शिक्षकों का एक बैठक गेट के समीप आयोजित किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें हड़ताल को सफल बनाने हेतु विद्यालय में तालाबंदी कर बिआरसी पर उपस्थित होने का प्रतिदिन निर्णय लिया गया। प्रदर्शन करने वालों में राजा हुसैन अंसारी दाऊद अली सुरेंद्र राम प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार ग्राम सचिव सुरेंद्र राम रामायण सिंह मंजू कुमारी बंदना कुमारी संगीता अमोद यादव दिपेश कुमार सहित अनेको थे।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!