बालिका वधु की आनंदी प्रत्युषा बनर्जी ने की आत्महत्या
बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने वाली TV अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली है। उनकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। प्रथम दृष्ट्या ये मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि पुलिस को उनके घर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है और उसने जांच शुरू कर दी है।
पिछले दिनों वे तब खबरों में आई जब उन्होंने कुछ लोगों और पुलिस पर घर में घुसकर उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उनके बॉयफ्रेंड ने भी उनपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। पिछले कुछ समय से वे काफी परेशान चल रही थीं।
प्रत्यूषा अभी महज 25 साल की थीं। उनका जन्म 1991 में रांची में हुआ था। उन्होंने बिग बॉस के सीजन-7 में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने क्राइम शो सावधान इंडिया के वुमेन स्पेशल शो की एंकरिंग भी की थी। प्रत्यूषा एक्टिंग की दुनिया में बहुत तेजी से पायदान चढ़ रही थीं। वो दर्जन भर सीरियलों में काम कर चुकी थीं। जानकारी के मुताबिक बॉयफ्रेंड के साथ उनके रिश्ते खराब चल रहे थे।