गोपालगंज

गोपालगंज राजद के नय जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ चुनाव तैयारियो को लेकर किया बैठक

गोपालगंज में राजेश कुमार कुशवाहा को राजद का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश कुमार पार्टी आला कमान के द्वारा जिलाध्यक्ष मनोनीत घोषित होने के बाद मंगलवार को पहली बार गोपालगंज पार्टी कार्यालय पहुचे। जहा उनके भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओ ने उन्हें फूलो का माला पहनाकर जहा जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही नए जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक भी की।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा की उन्हें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा चयनित किया गया है। पार्टी के द्वारा जिस उद्देश्य के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौपी गयी है। वे इसका पूरा पालन करेंगे और इसके साथ ही पार्टी में सर्वसमाज को एक साथ लेकर चलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में बिहार में विधानसभा का चुनाव है। उसे वे चुनौती के रूप में स्वीकार करते है और पार्टी को जीत दिलाने के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे।

इस मौके पर पार्टी के प्रधानमहासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो सहित कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!