गोपालगंज

गोपालगंज में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई, डीएम-एसपी ने किया माल्यार्पण

गोपालगंज में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। शिक्षा विभाग परिसर स्थित कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर जिलाधिकारी अरशद अजीज, एसपी मनोज कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त सज्जन आर सहित दर्जनों नेताओं ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरशद ने कहा कि वह भारत छोड़ो आंदोलन में 26 माह जेल में रहे। देश की सेवा में उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वे राजनीति में उस ऊंचाई तक पहुंचे, जहां उनके जैसी पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के लिए असंभव सा है। वे बिहार की राजनीति में गरीब-गुरबों की सबसे बड़ी आवाज बन कर उभरे थे।

शिक्षा परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष श्री परमानन्द ठाकुर ने की। इस अवसर पर गोपालगंज की धरती से भारत सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की गई। दलित, पिछड़े, अति पिछड़े सदी के महानायक गरीब, शोषित, वंचित के मसीहा, जन नायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का बीड़ा राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारियों ने उठाया है।

आप को बता दे की समस्तीपुर प्रखंड के पितौंझिया (अब कर्पूरीग्राम) में 24 जनवरी, 1924 को जन्मे कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे। 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद लगातार बिहार विधानसभा का सदस्य रहे। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी लोग याद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!