बिहार

मक्का मसजिद के काबा के इमाम शेख सालेह अल तालिब गांधी मैदान में जुमे की नमाज पढ़ायेंगे

अमन का पैगाम इंसानियत के नाम का सन्देशा लेकर शांति के दूत मक्का मसजिद के खाना-ए-काबा के इमाम शेख सालेह अल तालिब एक अप्रैल को गांधी मैदान में बिहार के मुसलमानों को जुमे की नमाज पढ़ायेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सहित बिहार के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। जुमे की नमाज के बाद छह घंटे का अमन कॉन्फ्रेंस चलेगा।
इसमें इस्लाम के प्रसिद्ध धर्म गुरु लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में अन्य धर्मों के गुरुओं को भी आमंत्रण भेजा गया है। कॉन्फ्रेंस में शांति, सद्भाव और स्थायित्व की स्थापना में इस्लाम धर्म की भूमिका पर चर्चा होगी।

होटल मौर्या में तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट और इमाम हरम स्वागत एवं प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मौलाना मतीउर्र रहमान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमन कॉन्फ्रेंस के जरिये गांधी मैदान से पूरे देश को इस्लाम का पैगाम पहुंचाया जायेगा। सभी धर्म के लोगों को बताया जायेगा कि इस्लाम सिर्फ मोहब्बत से रहना सिखाता है। ऐसा आयोजन बिहार की धरती पर पहली बार होगा और इसमें लाखो लाख लोग पहुंचेंगे कि ऐतिहासिक गांधी मैदान भर जायेगा।

जो हज नहीं जा पाते हैं, उनके लिए यह नमाज बेहद जरूरी है। बहुत से मुसलमान कमजोर आर्थिक स्थित की वजह से हज करने नहीं जा पाते हैं। ऐसे मुसलमानों के लिए बहुत बेहतर मौका है कि व इमाम-ए-हरम मक्का मुकर्रमा के पीछे बैठकर नमाज पढ़ पायेंगे।
महिलाओं के लिए गांधी मैदान में अलग से व्यवस्स्था होगी और उनको कार्यक्रम व नमाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा। उनके लिए अलग से गैलरी बनायी जा रही है। जहां वह आराम से बैठ पायेंगी। गरमी को देखते हुए ठंडे पानी का एक लाख पाउच मंगवाया गया है और इसके अलावा सरकार की ओर से पानी को लेकर पूरी व्यवस्था करने का आश्वासन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!