गोपालगंज

गोपालगंज के महम्मदपुर में ठंड लगने के कारण एक किसान की हुई मौत, परिजनों में शोक की लहर

गोपालगंज के महम्मदपुर थाने के खोरमपुर निवासी विजय पांडेय की मौत ठंड लगने के कारण हो गई। मृत विजय पांडेय किसान थे। जिनकी उम्र लगभग पैंतालीस वर्ष थी।

बताया जाता है की विजय पांडेय प्रत्येक दिन की भाँति सुबह घर से निकलकर अपने बंगला की तरफ जा रहे थे तभी वो बेहोश होकर अपने दरवाजे पर गिर गए। आनन-फानन मे घर के लोग एवं स्थानीय लोगों ने उनको उठाया तब तक उनकी मौत हो गई थी। फिर भी परिजन संतुष्टि के लिए महम्मदपुर के एक निजी अस्पताल मे ले गए। जहाँ डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया । विजय पांडेय एक खेतिहर किसान थे एवं उनके मेहनत की बदौलत घर चलता था। उनकी दो लड़कियां है जिनमे उन्होने एक की शादी कर दी थी एवं दूसरी लड़की की शादी के लिए वो लड़का ढूँढ रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार के ऊपर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!