गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया नगर पंचायत कार्यालय में शिविर आयोजित कर कंबल का किया गया वितरण

गोपालगंज के कटेया नगर पंचायत कार्यालय में शिविर आयोजित कर शुक्रवार के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त कंबलों को शिविर आयोजित कर 40 जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष शैलेश चौबे एवं कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर द्विवेदी के द्वारा संयुक्त रूप से कंबलों का वितरण किया गया। रुमाली देवी, मुन्नी देवी, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, राम इकबाल तूरहा, महेंद्र माझी,सुशीला देवी सहित 40 लाभुकों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

मौके पर वार्ड पार्षद रामप्रवेश दुबे, पारस ठाकुर, ददन चौबे, शिक्षक हरेंद्र तिवारी, भावेश कुमार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!