गोपालगंज

गोपालगंज भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने नागरिकता कानून के समर्थन में निकाला विशाल समर्थन जुलुस

गोपालगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने नागरिकता कानून के समर्थन में जहा रैली का आयोजन किया। वही कार्यकर्ताओ ने गोपालगंज शहर में विशाल समर्थन जुलुस निकाला। इस जुलुस का आयोजन शहर के वीएम मैदान से शुरू किया गया।

अपने हाथो में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओ ने नागरिकता कानून और एनआरसी को जल्द से जल्द पारित करने के लिए पूरे शहर का भ्रमण किया। रैली शहर के नगर थाना चौक होते हुए पुरानी चौक पंहुचा। फिर यहाँ से घोष चौक होते हुए अम्बेडकर चौक पंहुचा। फिर यह विशाल जुलूस अम्बेडकर चौक से जंगलिया चौक और फिर पोस्ट ऑफिस चौक पंहुचा। यहाँ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओ ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित साह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता दीपक कुमार दीपू ने बताया कि आज सोमवार को गोपालगंज में विशाल समर्थन जुलुस का आयोजन किया गया था। नागरिकता कानून के समर्थन में सैकड़ो की संख्या में शहर के लोग इस जुलुस में शामिल हुए और पीएम मोदी से इस कानून को जल्द से जल्द अमल लाने की अपील की। दीपू ने बताया की लोग पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित साह का आभार व्यक्त कर रहे है।

इस समर्थन जुलुस के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही थी। जगह जगह चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। वहीं जिले में शांति वयवस्था कायम करने को लेकर गोपालगंज डिएम अरशद अज़ीज़ और एसपी मनोज तिवारी ने शहर के जंगलिया चौक सहित कई चौक चौराहों का निराक्ष्ण किया और इस दौरान सैफ और बीएमपी के जवानो के द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!