गोपालगंज

गोपालगंज मंडल कारा का गन्दा पानी खेतो में भर जाने से कई बीघे में लगी धान की फसल डूबी

गोपालगंज में थावे प्रखंड के विशम्भरा गाँव के दर्जनों किसान इन दिनों खासे परेशान है। किसानो की समस्या है की चनावे गाँव स्थित गोपालगंज मंडल कारा का गन्दा पानी उनके खेतो में भर गया है। जिसकी वजह से कई बीघे में लगी धान की फसल डूब गयी है। किसानो ने अपने धान की फसल काटकर खेतो में सूखने के लिए रखा था। लेकिन अचानक जेल से पानी का बहाव ज्यादा हुआ। जिसकी वजह से इस गाँव की करीब 12 बीघे से ज्यादा फसल पानी एम् डूबकर बर्बाद हो गयी है। जिसको लेकर किसानो ने जेल प्रशासन से मिलकर पानी के निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

विशम्भारापुर गाँव के किसान जनार्दन कुंवर ने बताया की उनकी डेढ़ दो बीघे में लगी धान की फसल डूब गयी है। जिसकी वजह से उनकी धान की उपज बर्बाद हो गयी है। उनके अलावा इस गाँव के करीब एक दर्जन से ज्यादा किसानो की फसल पानी में डूब गयी है। जिसकी वजह से किसानो की परेशानी बढ़ गयी है।

दरअसल गोपालगंज जेल को चनावे स्थित गाँव में विस्थापित किया गया है। जिसमे सैकड़ो की संख्या में कैदी और जेल प्रशासन के कर्मी रहते है। लेकिन जेल प्रशासन के द्वारा जेल से निकलने वाली पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है। जिसकी वजह अचानक जेल से ज्यादा पानी छोड़े जाने की वजह से किसानो के खेतो में पानी भर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!