गोपालगंज

गोपालगंज: चुनाव में उपद्रवियों पर पुलिस की नजर, शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध

गोपालगंज: मतदान के दिन 13 दिसंबर शुक्रवार को उपद्रवियों पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी। विभिन्न मतदान केंद्रों पर भ्रमण शील दंडाधिकारी पुलिस बल तथा पुलिस पदाधिकारी के साथ गश्त में रहेंगे। मतदान केंद्र पर नोक झोंक करने तथा मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्व जेल की सलाखों में होगे। यह निर्णय मंगलवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्री कृष्णा राम के कार्यालय कक्ष में सँयुक्त रुप से प्रेस वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने लिया है। जहां अंचल पदाधिकारी हेमंत कुमार झा थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीपुर ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अलावे प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिथिलेश सहनी सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार ठाकुर इत्यादि उपस्थित थे।

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कुल 8 पैक्सो के लिए चुनाव कराया जाना है। जिसके लिए कुल 27 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सभी मतदान केंद्र को अती संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसके लिए चार सेक्टर दंडाधिकारी के अलावे 12 अन्य दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात किए गए हैं। वही चार पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट पुलिस वालों के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहेंगे। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल पदाधिकारी फुलवरिया थानाध्यक्ष श्रीपुर ओपीअध्यक्ष पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहेंगे। मतदान स्वच्छ एवं निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन कटीबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!